लाइव न्यूज़ :

धोनी ने तमिल सुपरस्टार विजय से की मुलाकात

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:27 IST

Open in App

चेन्नई, 12 अगस्त चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और तमिल सुपरस्टार विजय के बीच बृहस्पतिवार को हुई मुलाकात की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और दोनों के प्रशंसक बेहद खुश हैं।

सूत्रों के मुताबिक धोनी चेन्नई के एक स्टूडियो में जब विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे, तभी तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय भी उसी स्टूडियो में अपनी आगामी फिल्म 'बीस्ट' की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान दोनों ने मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर अपने-अपने क्षेत्र के महारथियों के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय धोनी से हाथ मिलाने के बाद उन्हें विदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मैचों के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने से पहले धोनी मंगलवार को ही चेन्नई पहुंचे थे। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की एक तस्वीर टि्वटर पर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ