लाइव न्यूज़ :

धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र कोविड पॉजिटिव, दो छात्रावासों को किया सील, सभी प्रथम वर्ष के छात्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2021 14:38 IST

एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के दो हॉस्टल को सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कॉलेज में 400 छात्र हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल प्रशासन ने सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया है। अभी तक 300 छात्रों का टेस्ट हुआ है।पिछले कई दिनों से कोरोना का बम फट रहा है।

धारवाड़ः कर्नाटक के धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है। धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा कि संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि छात्रों ने हाल ही में कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

सभी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। कॉलेज में दाखिला लेने वाले ज्यादातर छात्र दूसरे राज्यों के हैं। एहतियात के तौर पर एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के दो हॉस्टल को सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कॉलेज में 400 छात्र हैं। 

एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्र संक्रमित पाए गए क्योंकि 400 में से 300 छात्रों को कॉलेज के एक कार्यक्रम के बाद कोविड परीक्षणों से गुजरना पड़ा। धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा कि 66 संक्रमित छात्रों को, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक का टीका लगाया गया था, अब उन्हें छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका छात्रावास परिसर में इलाज किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी और उपायुक्त के आदेश पर एहतियात के तौर पर कॉलेज के दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है।

मेडिकल प्रशासन ने सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया है। अभी तक 300 छात्रों का टेस्ट हुआ है। जिसमें से 66 पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना का बम फट रहा है। राजस्थान के उदयपुर में 11 छात्र पॉजिटिव पाए गए थे और तेलंगाना में भी एक स्कूल में 28 छात्राएं कोरोना का शिकार हो गई थीं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले एक दिन में संक्रमण के 254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 29,94,255 हो गए। तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 38,185 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 29,49,629 लोग ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में वर्तमान में 6,412 मरीज उपचाराधीन हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे