लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र प्रधान ने रेल मंत्री को पत्र लिखा, ओडिशा से श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 8, 2020 15:37 IST

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलवे फिलहाल और श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन ओडिशा से मांग आने पर और नियमित ट्रेनें चलाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने एक मई को श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाना शुरू किया था।रेलवे ने नौ जुलाई को आखिरी श्रमिक ट्रेन चलाई थी। रेल मंत्री को लिखे पत्र में प्रधान ने कहा कि उन्हें ओडिशा के प्रवासी कामगारों से ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर बड़ी संख्या में अनुरोध मिले हैं।

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर ओडिशा से श्रमिक विशेष ट्रेनों को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है ताकि प्रवासी कामगर गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अपने कार्यस्थलों पर लौट सकें।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से हजारों प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने मूल स्थानों की ओर जा रहे थे, जिसके बाद रेलवे ने एक मई को श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाना शुरू किया था। रेलवे ने नौ जुलाई को आखिरी श्रमिक ट्रेन चलाई थी।

रेल मंत्री को लिखे पत्र में प्रधान ने कहा कि उन्हें ओडिशा के प्रवासी कामगारों से ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर बड़ी संख्या में अनुरोध मिले हैं ताकि वे ओडिशा से अपने कार्यस्थल पहुंच सकें। प्रधान ने कहा, " राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन हटाकर हम सामान्य हालात की ओर बढ़ रहे हैं।

लिहाजा प्रवासी मजदूरों के लिए रेल सेवा फिर से शुरू करने की जरूरत है ताकि वे अपने कार्यस्थल को लौट सकें। इन कामगारों ने जीविका की अनुपलब्धता के विकल्प के कारण और कार्यस्थल पर लौटने के लिए यात्रा पर आने वाली मुश्किलों को लेकर अपनी परेशानी बताई है।"

प्रधान ने पत्र में कहा, " मुझे बताया गया है कि कुछ नियोक्ता ओडिशा से बस सेवा देने की इच्छा रखते हैं लेकिन मानसून के कारण सड़क मार्ग से लंबी और कठिन यात्रा करना न संभव है और न ही सुरक्षित है। " उन्होंने कहा, "मैं ओडिशा से गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं" रेलवे ने पिछले बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने श्रमिक विशेष ट्रेनों को लेकर राज्यों की सभी मौजूदा मांगों को पूरा किया है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलवे फिलहाल और श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन ओडिशा से मांग आने पर और नियमित ट्रेनें चलाएगा। किसी भी अन्य राज्य ने यह ट्रेनें चलाने की मांग नहीं की है। रेलवे ने हाल में कहा था कि 12 सितंबर से अतिरिक्त 80 विशेष ट्रेनें चलेंगी जो फिलहाल चलाई जा रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी।  

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानभारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"