लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को BSP ने बनाया उम्मीदवार, पार्टी ने 11 सीटों से इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव, यहां पढ़ें

By आकाश चौरसिया | Updated: April 16, 2024 10:59 IST

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने यूपी की इस सीट से कृपाशंकर सिंह को जब से टिकट दिया है, तब से इकाई नेताओं में नाराजगी है और सभी का एक सुर में कहना है कि यह पैराशूट उम्मीदवार हैं। अब यहां से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, क्योंकि बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: बसपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कीLok Sabha Election 2024: सूची में चौंकाने वाला नाम धनंजय सिंह की पत्नी का रहाLok Sabha Election 2024: खबरों की माने तो यहां से त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का है, जिन्हें पार्टी ने जौनपुर से मैदान में उतारा है। अब इस सीट से माना जा रहा है कि मुकाबला त्रिकोणीय हो गया क्योंकि एक तरफ समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा ने कृपाशंकर पर दांव लगाया। 

लेकिन खबरों की मानें तो भाजपा ने जब से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है, तब से इकाई नेताओं में नाराजगी है और सभी का एक सुर में कहना है कि यह पैराशूट उम्मीदवार हैं। इन्हें जबरदस्ती जौनपुर वासियों पर थोपा जा रहा है, क्योंकि कृपाशंकर इससे पहले महाराष्ट्र से राजनीति करते रहे हैं। दूसरी तरफ बाबू सिंह कुशवाहा पर लगे एनएचआरएम घोटाले के दाग लगे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मुकाबला कड़ा हो गया और अब जीत मिलने में कड़ी फाइट देखने को मिलने वाली है। 

हालांकि, पूर्व सांसद धनंजय सिंह के चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद ही उनपर मुकदमे लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा और अब उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला सिंह को आगे कर दिया। श्रीकला सिंह अभी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। 

बसपा ने किसे और कहां से बनाया प्रत्याशी?बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव (बदले गए प्रत्याशी) को टिकट दिया, बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रान्ति पाण्डेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपरुस श्रीकला सिंह पत्नी धनंजय सिंह, गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए दी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४जौनपुरमैनपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: एक आदमी ने बार-बार "तुम्हारी बहन भाग गई" ताना मारने पर पड़ोसी कपल की हत्या की

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

ज़रा हटकेनौशाद अहमद दुबे ने ‘बहू भोज’ आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व के हिंदू परिवार से जुड़ा उपनाम लिखकर सुर्खियां बटोरी?, साझा परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश

क्राइम अलर्टVIDEO: जौनपुर में पशु तस्कर ने ली पुलिस कांस्टेबल की जान, पिकअप वाहन से पुलिसवाले को कूचल कर फरार

क्राइम अलर्टVIDEO: डेढ़ साल के बच्चे का ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, खून देख रह गए हैरान, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल