लाइव न्यूज़ :

Dhananjay Munde resigns: हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी?,संतोष देशमुख की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही धनंजय मुंडे से इस्तीफा लेते, संजय राउत का हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 14:01 IST

Dhananjay Munde resigns: सरपंच संतोष देशमुख के साथ हुई बर्बरता की तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ते दबाव और जन-आक्रोश भड़कने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार दोनों ने वीडियो को सार्वजनिक होने से पहले देखा था।जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया।मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है।

Dhananjay Munde resigns: शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांग लेना चाहिए था। उन्होंने मुंडे के इस्तीफे में देरी के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। राउत ने पत्रकारों से कहा कि सरपंच संतोष देशमुख के साथ हुई बर्बरता की तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ते दबाव और जन-आक्रोश भड़कने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो को परेशान करने वाला बताया और दावा किया कि फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार दोनों ने वीडियो को सार्वजनिक होने से पहले देखा था। बीड के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया।

प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। देशमुख की हत्या और संबंधित दो मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा दाखिल आरोपपत्र में मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को आरोपी नंबर एक नामित किया गया है। मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है।

इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार देर रात को उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार, मुंडे सहित वरिष्ठ राकांपा नेताओं के साथ बैठक की। मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी।

इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है। राउत ने दावा किया, ‘‘सरकार के नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस को (दिसंबर में देशमुख की हत्या के बाद) 24 घंटे के भीतर मुंडे का इस्तीफा मांग लेना चाहिए था। प्रथम दृष्टया सबूत मौजूद हैं।

अगर उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुंडे का इस्तीफा मांगा होता, तो हम दृढ़ता से कह सकते थे कि उन्होंने न्याय किया है।’’ राज्यसभा सदस्य ने मांग की कि फडणवीस दागी और भ्रष्ट मंत्रियों को हटाएं। राउत ने आरोप लगाया, ‘‘उन्हें (मुंडे) बचाया जाएगा और वाल्मिक कराड को भी बचाया जाएगा। वाल्मिक कराड को धनंजय मुंडे बचाएंगे और उन्हें सरकार में उनके आका बचाएंगे।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रधनंजय मुंडेमुंबईसंजय राउतअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत