लाइव न्यूज़ :

धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ रविवार को शपथ लेंगे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:11 IST

Open in App

देहरादून, तीन जुलाई उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि वह रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

यहां 'भाषा' से विशेष बातचीत में धामी ने कहा कि वह अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या उनके मंत्रिमंडल में सिर्फ पुराने चेहरों को ही जगह दी जाएगी या नए विधायकों को भी शामिल किया जा सकता है, धामी ने कहा कि इस संबंध में अभी होमवर्क चल रहा है और विचार विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

एक प्रश्न के उत्तर में धामी ने कहा कि पार्टी में अधिकतर नेताओं के उनसे उम्र और अनुभव में बड़े होने के बावजूद उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में सभी नेता आदरणीय हैं और मैं सम्मान के साथ उनसे मार्गदर्शन लेकर सभी के सहयोग से काम करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि समय कम होने तथा कोविड-19 की विकट परिस्थिति के बावजूद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की चुनौती आसानी से पार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को वह आगे बढाएंगे और जनता की सेवा का प्रयास करेंगे जिससे पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के रास्ते में कोई चुनौती नहीं आएगी।

प्रदेश में कांग्रेस से मिलने वाली टक्कर के बारे में पूछे जाने पर धामी ने कहा, ‘‘हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर काम करने वाले लोग हैं जो जनता की सेवा करते हैं और उनसे सीधा संपर्क रखते हैं। हमें टक्कर देने की स्थिति में कोई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर