लाइव न्यूज़ :

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर धामी, भटट ने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:13 IST

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट ने बृहस्पतिवार को मसूरी जाकर पृथक राज्य आंदोलन के दौरान हुए मसूरी गोलीकांड की 26 वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी । दो सितंबर, 1994 को मसूरी गोलीकांड में मारे गए छह आंदोलनकारियों की याद में बने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा, 'आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखंड मिला। उन्होंने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जायेगा।' धामी ने कहा कि जन समस्याओं के तेजी से समाधान के लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है और कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जुलाई 2018 के बाद राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है और सूची में आने से छूट गए आंदोलनकारियों के लिए नया शासनादेश जारी कर इस वर्ष 31 दिसंबर तक फिर चिन्हीकरण की प्रक्रिया चलाई जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, ऐसे राज्य आंदोलनकारी जिन्हें 3100 रू की पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित पत्नी या पति को भी 3100 रू प्रतिमाह की पेंशन जारी रखी जाएगी । केंद्रीय राज्य मंत्री भटट ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान से ही उत्तराखंड का निर्माण हुआ है और उनके सपनों के अनुरूप ही सरकार कार्य करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर