लाइव न्यूज़ :

डीजीपी के बयान पर पंजाब विधानसभा में हंगामा, सीएम अमरिंदर सिंह बोले, माफी मांगी है, कोई भी व्यक्ति गलती कर सकता है

By भाषा | Updated: February 25, 2020 15:23 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सदन में कहा, ‘‘डीजीपी ने माफी मांगी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति गलती कर सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसकी जासूसी एजेंसी आईएसआई का इरादा पंजाब में शांति भंग करने का है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की यह प्रतिबद्धता भी जताई कि करतारपुर गलियारे को बंद नहीं होने दिया जाएगा।डीजीपी गुप्ता को करतारपुर गलियारे पर अपने कथित बयान के लिए विपक्षी पार्टियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने करतारपुर गलियारे के सिलसिले में अपनी कथित टिप्पणियों पर माफी मांग ली है।

सिंह ने सदन में कहा, ‘‘डीजीपी ने माफी मांगी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति गलती कर सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसकी जासूसी एजेंसी आईएसआई का इरादा पंजाब में शांति भंग करने का है।

उन्होंने अपनी सरकार की यह प्रतिबद्धता भी जताई कि करतारपुर गलियारे को बंद नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और हथियारों एवं गोला बारूद की बरामदगी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। डीजीपी गुप्ता को करतारपुर गलियारे पर अपने कथित बयान के लिए विपक्षी पार्टियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

विपक्षी पार्टियों ने दावा किया था कि गुप्ता ने एक राष्ट्रीय दैनिक से कहा कि, ‘‘करतारपुर में ऐसी क्षमता है कि यदि आप सुबह एक साधारण व्यक्ति को वहां भेजते हैं तो शाम तक वह असल में एक प्रशिक्षित आतंकवादी बनकर लौट सकता है। आप वहां छह घंटे होते हैं, आपको फायरिंग रेंज में ले जाया जा सकता है, आपको आईईडी (विस्फोटक) बनाना सिखाया जा सकता है।'' 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत