जम्मू कश्मीर में देविका नदी परियोजना सद्भाव और एकता का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By भाषा | Published: June 13, 2021 01:08 AM2021-06-13T01:08:06+5:302021-06-13T01:08:06+5:30

Devika river project in J&K a symbol of harmony and unity: Union Minister Jitendra Singh | जम्मू कश्मीर में देविका नदी परियोजना सद्भाव और एकता का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

जम्मू कश्मीर में देविका नदी परियोजना सद्भाव और एकता का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

उधमपुर (जम्मू कश्मीर), 12 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में देविका नदी राष्ट्रीय परियोजना सामूहिक गौरव तथा विश्वास को दर्शाएगी और उत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली परियोजना होगी। एक बयान में यह कहा गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इस कार्य को अंजाम देने वाले संबंधित अधिकारी समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लें, चाहे उनकी विचारधारा या राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, ताकि जब यह परियोजना पूरी हो जाए, तो इसे न केवल देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह की अन्य परियोजनाओं के लिए एक आदर्श के रूप में देखा जाए बल्कि इसे सद्भाव एवं एकता की भावना का प्रतीक माना जाये, जिस तरह से देविका नदी सदियों से इसका प्रतीक रही है।

देविका कायाकल्प परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के दौरान और उसके बाद हुई बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि वह ऐतिहासिक देविका परियोजना को न केवल आस्था की परियोजना के रूप में बल्कि आम सहमति और समाधान के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Devika river project in J&K a symbol of harmony and unity: Union Minister Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे