लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ, भाजपा आलाकमान से मिला ग्रीन सिग्नल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2022 14:45 IST

भाजपा की कोर कमिटी की मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं, दिल्ली से जल्द से जल्द सरकार बनाने को लेकर मैसेज भी आया है। ऐसे में देवेंद्र फड़नवीस आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और चंद्रकांत पाटिल भी गुरुवार शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं।भाजपा की कोर कमिटी की मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है।

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी क्रम में ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से राज्य में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। जहां एक और एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं तो वहीं सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि देवेंद्र फड़नवीस आज यानि गुरुवार शाम तक राजभवन में बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। 

फड़नवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और चंद्रकांत पाटिल भी गुरुवार शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं। बता दें कि भाजपा की कोर कमिटी की मुंबई में मुलाकात हुई। इस दौरान इस मीटिंग के इंचार्ज सीटी रवि भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं, दिल्ली से जल्द से जल्द सरकार बनाने को लेकर मैसेज भी आया है। ऐसे में देवेंद्र फड़नवीस आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा था कि उनकी रुचि संख्याबल के खेल में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने वेबकास्ट पर कहा था कि मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। ठाकरे ने इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं उतरें। ठाकरे ने यह घोषणा उनके नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गुरुवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने संबंधी राज्यपाल के निर्देश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के कुछ मिनट बाद की थी।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBJPउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"