लाइव न्यूज़ :

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता फड़नवीस कोविड पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- मेरे संपर्क में आए सभी जांच कराएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2022 16:52 IST

Devendra Fadnavis Covid Positive: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में संक्रमित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है और गृह पृथक-वास में हूं।डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। सरकारी अस्पताल में इलाज कराया था। 

Devendra Fadnavis Covid Positive: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह गृह पृथक-वास में हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फड़नवीस इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में संक्रमित हुए थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है और गृह पृथक-वास में हूं।

डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी जांच कराएं। सभी अपना ख्याल रखें।’’ इससे पहले, जब फड़नवीस 2020 में संक्रमित हुए थे, तब उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराया था। 

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी कोरोना वायरस से संक्रमित

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं।’’ इससे एक दिन पहले ही सोनिया गांधी और के सी वेणुगोपाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी थी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादेवेंद्र फड़नवीसBJPमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?