लाइव न्यूज़ :

प्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2024 13:44 IST

जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो ने अपने 91वें जन्मदिन पर कहा, "इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उनका नाम नहीं लूंगा।" प्रज्वल के खिलाफ आरोपों पर यह देवेगौड़ा की पहली प्रतिक्रिया है, माना जा रहा है कि वह जर्मनी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल में और लोगों के शामिल होने के संकेत दिएउन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।प्रज्वल के खिलाफ आरोपों पर यह देवेगौड़ा की पहली प्रतिक्रिया है, माना जा रहा है कि वह जर्मनी में हैं।

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल में और लोगों के शामिल होने का संकेत देते हुए शनिवार को कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो ने अपने 91वें जन्मदिन पर न्यूज18 को बताया, "इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उनका नाम नहीं लूंगा।" प्रज्वल के खिलाफ आरोपों पर यह देवेगौड़ा की पहली प्रतिक्रिया है, माना जा रहा है कि वह जर्मनी में हैं।

उन्होंने कहा, "प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन रेवन्ना के संबंध में लोगों ने देखा है कि उनके खिलाफ क्या किया गया है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है और एक और आदेश लंबित है।" इस महीने की शुरुआत में रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जो प्रज्वल की पीड़ितों में से एक थी। उन्हें हाल ही में जमानत दी गई थी।

इस बीच जद (एस) नेता ने पीड़ितों के लिए वित्तीय मुआवजे की भी मांग की और कहा कि एचडी कुमारस्वामी पहले ही ऐसी मांग उठा चुके हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी देवेगौड़ा के छोटे बेटे और प्रज्वल के चाचा हैं। 

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, देवेगौड़ा विवाद के मद्देनजर अपना जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने समारोह रद्द कर दिया है। प्रज्वल के खिलाफ आरोपों की जांच कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा गठित कर्नाटक पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम