लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपसभापति चुनावः एनडीए की ओर से JDU सांसद हरिवंश होंगे प्रत्याशी, 9 अगस्त को होगी वोटिंग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 6, 2018 17:15 IST

बताया जा रहा है कि एनडीए की ओर से पत्याशी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद हरिवंश होंगे। वह अप्रैल 2014 में राज्यसभा के लिए बिहार से चुने गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 06 अगस्तः राज्यसभा के उप-सभापति चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। इसकी घोषणा उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को शून्य काल के दौरान कर दी। उन्होंने कहा है कि चुनाव नौ अगस्त को कराया जाएगा। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। 

बताया जा रहा है कि एनडीए की ओर से पत्याशी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद हरिवंश होंगे। वह अप्रैल 2014 में राज्यसभा के लिए बिहार से चुने गए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 में पूरा होगा।  बता दें कि हरिवंश राय एक अखबार के संपादक रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में उपसभापति पी जे कुरियन की विदाई के बाद यह पद खाली हुआ है। वह कांग्रेस से थे। यह चुनाव पहले 29 जुलाई को ही होने वाले थे, लेकिन सदन में अविश्वास प्रस्ताव व अन्य कार्यवाहियों के चलते यह टल गया था। चूंकि अब 10 अगस्त को संसद का मानसून सत्र समाप्त हो रहा है इस वजह से नौ अगस्त को चुनाव कराने के फैसला लिया गया है।

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिसमें फिलहाल यूपीए के पास कुल 70 सांसद हैं और एनडीए के पास 85। इसके अलावा 69 सांसद ऐसी पार्टियों के पास हैं जिनका इन दोनों से गठबंधन नहीं है। शिवसेना और जेडीयू को हटा दें तो बीजेपी के पास मदद के लिए निहारने को अन्नाद्रमुक, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति जैसे दल हैं।

इधर, 51 सीटों वाली कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती सामने खड़ी हो गई है क्योंकि महागठबंधन के सभी दलों को एक साथ बनाए रखना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कई वाम दल विपक्ष को मज़बूत बना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अनेक बीजेपी विरोधी दल हैं जिनका साथ कांग्रेस के लिए जरूरी है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना