लाइव न्यूज़ :

बिहार में नक्सलियों का उपद्रव, लखीसराय जिले के उप मुखिया को गोली मारी

By IANS | Updated: December 20, 2017 12:33 IST

पुलिस ने बुधवार सुबह वीरेंद्र कोड़ा का शव महिजोर जंगल से बरामद किया।

Open in App

बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में फेंककर फरार हो गए। चानन के थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बुधवार को बताया कि 100 से 150 की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने मंगलवार रात संग्रामपुर पंचायत के कछवा गांव में धावा बोल दिया और उपमुखिया वीरेंद्र कोड़ा को उसके घर से उठाकर ले गए। 

नक्सलियों ने कुछ दूर ले जाने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह वीरेंद्र कोड़ा का शव महिजोर जंगल से बरामद किया। मृतक संग्रामपुर पंचायत का उप मुखिया था। 

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उनकी हत्या पुलिस मुखबिरी एवं संगठन के साथ धोखा देने के आरोप में की है। 

वीरेंद्र पूर्व में नक्सली मदद के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। 

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारइंडियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो