लाइव न्यूज़ :

झारखंड HC ने पूर्व सांसद समेत 6 लोगों को जमानत के लिए रखी अनोखी शर्त, PM-Cares में 35-35 हजार रुपये जमा करने के अलावा डाउनलोड करना होगा अरोग्या सेतु ऐप

By सुमित राय | Updated: April 17, 2020 21:24 IST

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद समेत 6 लोगों को जमानत के लिए पीएम केयर्स में 35-35 हजार रुपये जमा करने और आरोग्य सेतु डाउनलोड करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी याचिकाकर्ताओं को पीएम केयर्स फंड में 35-35 हजार रुपये जमा करने का प्रमाण दिखाना होगा।हिरासत से रिहा होने के तुरंत बाद सभी याचिकाकर्ताओं को 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करना होगा।

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद सोम मरांडी और अन्य पांच को जमानत देने के लिए अजीब शर्त रखी और सभी को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पीएम केयर्स फंड में 35- 35 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। इसके अलावा कोर्ट ने सभी 6 लोगों को रिहा होने के तुरंत बाद 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करने का निर्देश दिया।

बता दें कि पूर्व सांसद सोम मरांडी, विवेकानंद तिवारी, अमित तिवारी, हिसाबी राय, संजय वर्धन और अनुग्रह प्रसाद साह को रेल रोको आंदोलन के तहत रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा में दर्ज किया गया था।

इसके बाद रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रेलवे अधिनियम 2017 की धारा 174 (ए) के तहत सभी को दोषी मानते हुए एक साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद सभी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की, लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश को सही बताया गया।

पूर्व सांसद समेत सभी 6 लोग फरवरी से न्यायिक हिरासत में थे। इसके बाद सभी लोगों ने हाई कोर्ट में अपील की और निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए जमानत प्रदान करने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने तीन शर्तों पर सभी को जमानत दी।

1. सभी याचिकाकर्ता पीएम केयर्स फंड में 35-35 हजार रुपये जमा करने का प्रमाण दिखाएंगे।

2. याचिकाकर्ता हिरासत से रिहा होने के तुरंत बाद 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करेंगे और कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करेंगे।

3. याचिकाकर्ता अपने आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति जमा करेंगे और अदालत के समक्ष अपना मोबाइल नंबर भी देंगे। कोर्ट की अनुमति के बिना वह अपना नंबर भी नहीं बदल सकते।

टॅग्स :हाई कोर्टपीएम केयर्स फंडकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी