लाइव न्यूज़ :

'बातचीत से ही जम्मू-कश्मीर को भय और अविश्वास के माहौल से मिल सकती है निजात'

By भाषा | Updated: August 15, 2018 20:30 IST

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपने संबोधन में वोहरा ने यह घोषणा भी की कि आगामी सितंबर और दिसंबर महीने के बीच पंचायत चुनाव और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

Open in App

श्रीनगर, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने बुधवार को कहा कि सिर्फ संवाद और चर्चा से ही यह राज्य अपने आर्थिक विकास की राह में बाधक ‘‘भय, अविश्वास और बढ़ते संदेह’’ से निजात पा सकता है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपने संबोधन में वोहरा ने यह घोषणा भी की कि आगामी सितंबर और दिसंबर महीने के बीच पंचायत चुनाव और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

वोहरा ने कहा कि टकराव मोल लेने से राज्य के सामने मौजूद समस्याएं सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने राजनीतिक नेताओं एवं सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के प्रमुख लोगों से अपील की कि वे सोचें कि ‘‘अंतहीन संकट’’ से क्या फायदा हुआ है। 

बीते जून में पीडीपी-भाजपा सरकार गिरने के बाद राज्य में प्रशासन की कमान संभालने वाले राज्यपाल ने राजनीतिक नेताओं से अपील की कि वे दशकों से लोगों को हो रही तकलीफों और जानमाल के हो रहे नुकसान के बारे में भी सोचें। 

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को संदेह, भय, अविश्वास और बढ़ती सनक के माहौल से निजात दिलाने के लिए अहम है कि सभी हितधारक - चाहे उनकी राजनीतिक निष्ठा या धार्मिक विचारधारा कुछ भी हो - टकराव बंद करें और यह स्वीकार करने का साहस दिखाएं कि हमारी समस्याएं सिर्फ संवाद और चर्चा से सुलझ सकती हैं।’’ 

राज्यपाल ने शांति, सद्भाव एवं संवाद की अपील तब की है जब अलगाववादी संगठनों ने कश्मीर घाटी में हड़ताल की है। संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले अलगाववादियों ने लोगों से कहा था कि वे आज ‘काला दिन’ मनाएं। जेआरएल में सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक जैसे अलगाववादी नेता शामिल हैं। श्रीनगर में दुकानें, दफ्तर, पेट्रोल पंप और अन्य कारोबारी इकाइयां बंद रहीं। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाटी में अन्य जिला मुख्यालयों से भी बंद की खबरें आईं। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और आंशिक रूप से इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर रखी हैं। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर