लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग बदले, डिप्टी सीएम सिंहदेव को मिला ऊर्जा विभाग, रविंद्र चौबे को स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग सौंपा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 07:36 IST

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने मरकाम समेत चार मंत्रियों के विभागों के संबंध में अधिसूचना जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया।मरकाम ने शुक्रवार सुबह मंत्रिपद की शपथ ली।मरकाम को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था।

रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को अपने मंत्रिमंडल में जगह देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया। मरकाम ने शुक्रवार सुबह मंत्रिपद की शपथ ली। उन्हें बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था। बस्तर क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने मरकाम समेत चार मंत्रियों के विभागों के संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) के साथ ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री बघेल के पास था।

वहीं मरकाम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। पहले यह विभाग मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास था, जिन्होंने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। राज्य में टेकाम के पास रहे दो अन्य विभाग स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग को मंत्री रविंद्र चौबे को आवंटित किया गया है। चौबे के पास संसदीय कार्य, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भी है।

चौबे से कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग लेकर मंत्री ताम्रध्वज साहू को दे दिया गया है। साहू के पास लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन विभाग का भी कार्यभार है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीट हैं। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की सदस्य संख्या मुख्यमंत्री सहित 13 से अधिक नहीं हो सकती। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्य हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर