लाइव न्यूज़ :

विधानसभा सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:09 IST

Open in App

, उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विधान भवन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कुछ विधायक मंहगाई का विरोध करते हुये हाथ में गैस सिलेंडर का ‘कटआउट’ लिये हुये थे। नेताओं ने हाथों में सरकार के खिलाफ बैनर और पोस्टर भी ले रखे थे और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। कुछ विधायक हाथों में ‘आईना’ भी लिये हुये थे और इससे सरकार को ‘सच्चाई दिखाने’ की बात कह रहे थे। इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा का झूठ सबको बतायेंगे, भाजपाइयों को आईना दिखायेंगे।” सपा विधायक और विधान परिषद सदस्यों में मंहगाई तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आक्रोश नजर आया। विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, सुनील साजन तथा राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुये सपा के सुनील साजन ने कहा, “हम लोग सड़क से लेकर सदन तक उप्र के किसानों का मुद्दा, बेरोजगार नौजवानों का मुद्दा, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे तथा महंगाई के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोग सरकार को घेर रहे हैं। साथ ही साथ बता रहे हैं कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में क्या कहा था और साढ़े चार साल में क्या किया है।” उप्र विधानसभा का मानसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा । सरकार 18 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'