लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के उपसभापति को एआईसीटीई भाषा अनुवादक टूल का डेमो दिखाया गया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सोमवार को एक अनूठे टूल का प्रदर्शन देखा जो अंग्रेजी सामग्री का 11 विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद करता है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष अनिल डी सहस्रबुद्धे और इसके मुख्य समन्वय अधिकारी बुद्ध चंद्रशेखर ने उप-राष्ट्रपति निवास में 'एआईसीटीई ट्रांसलेशन ऑटोमेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल' पर प्रस्तुति दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, टूल अंग्रेजी भाषा के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का ग्यारह अलग-अलग भाषाओं- हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, असमिया और उड़िया में अनुवाद करता है।

इस टूल की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह जटिल सूत्रों, अंग्रेजी पुस्तकों, शोध पत्रिकाओं, सरकारी दस्तावेजों और अंग्रेजी वीडियो का अनुवाद करने में सक्षम है।

उपराष्ट्रपति, जो राज्यसभा के सभापति भी हैं, ने उपकरण विकसित करने के लिए एआईसीटीई की टीम की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सामग्री देखना उनका सपना है।

नायडू ने अच्छी शुरुआत करने के लिए एआईसीटीई की सराहना की, जिससे कई छात्रों को बहुत लाभ होगा क्योंकि वे भारतीय भाषाओं में व्यापक सामग्री तक पहुंच पा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उपकरण को जल्द से जल्द राष्ट्र के उपयोग के लिए पेश करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच