लाइव न्यूज़ :

हज यात्रियों की मदद के लिए सभी मुस्लिम कर्मचारियों को अवसर दिए जाने की मांग, याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 5, 2023 15:11 IST

अधिवक्ता आमिर जावेद ने एक याचिका दायर कर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के 20 मार्च के अस्थायी तैनाती संबंधी उस कार्यालय ज्ञापन को चुनौती दी गई है जिसमें सीएपीएफ में काम कर रहे कर्मचारियों को ही हज यात्रियों की मदद करने के लिए शामिल किया गया है।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से उस अपील पर प्रतिक्रिया मांगी जिसमें हज यात्रियों की मदद करने के लिए, सिर्फ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मचारियों को ही तैनात करने के बजाय, केंद्र, राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मुस्लिम कर्मचारियों को यह अवसर दिए जाने का अनुरोध किया गया है।

10 मई को होगी अब मामले की अगली सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने केंद्रीय मंत्रालय के हज प्रभाग से अपना पक्ष बताने को कहा तथा मामले की अगली सुनवाई 10 मई को नियत कर दी। अधिवक्ता आमिर जावेद की इस अपील में मंत्रालय के 20 मार्च के अस्थायी तैनाती संबंधी उस कार्यालय ज्ञापन को चुनौती दी गई है जिसमें सीएपीएफ में काम कर रहे कर्मचारियों को ही शामिल किया गया है।

याचिका में कार्यालय ज्ञापन में संशोधन किए जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र, राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मुस्लिम कर्मचारियों को हज 2023 के लिए समन्वयक (प्रशासन), सहायक हज अधिकारी एवं हज सहायकों के तौर पर हज यात्रियों की सहायता करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

अपील में क्या दी गई है दलील?

अपील में कहा गया है कि ऐसा न होने की स्थिति में कार्यालय ज्ञापन संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन करता है।

इस कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, हज - 2023 में करीब 1.4 लाख भारतीय श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। भारत से श्रद्धालुओं को लेकर पहली उड़ान 21 मई को रवाना होगी। यह सालाना यात्रा जून के आखिर में हो सकती है।

इस अपील में कहा गया है ‘‘यह याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य कर्मचारी 20 मार्च 2023 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, हज यात्रियों की मदद के पात्र नहीं हैं जबकि पहले इस कार्य के लिए मुस्लिम समुदाय के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत पुरुष एवं महिला सदस्यों को अस्थायी आधार पर तैनाती के लिए सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में भेजने की परंपरा रही है।’’

स्मृति ईरानी से नहीं मिला जवाब, इसके बाद डाली गई याचिका

इसमें यह भी कहा गया है कि कार्यालय ज्ञापन में खास तौर पर बताया गया है कि यह कार्य प्रशासनिक प्रकृति का है और इसीलिए ऐसा कोई कारण नहीं है कि केवल सीएपीएफ कर्मी ही पात्र हों और अन्य स्थायी कर्मी पात्र न हों। अपील के अनुसार, यह हज यात्रियों की खिदमत करने के अन्य कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि 22 मार्च को अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक पत्र भेज कर उनसे कार्यालय ज्ञापन में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया जिसके बाद अदालत में याचिका दाखिल की गई। 

टॅग्स :हज यात्रादिल्ली हाईकोर्टMinority Ministryस्मृति ईरानीSmriti Irani
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील