लाइव न्यूज़ :

मोहरनिया का नाम बदलकर गुरविंदर नगर करने की मांग

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:15 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 11 अक्टूबर बहराइच के सिख समुदाय ने उत्तर प्रदेश सरकार से लखीमपुर में तीन अक्टूबर को हिंसा में मारे गये किसान गुरविंदर सिंह के पैतृक गांव 'मोहरनिया' का नाम बदलकर 'गुरविंदर नगर' करने की मांग की है।

गुरूद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा बहराइच के प्रधान (अध्यक्ष) मनदीप सिंह वालिया ने सोमवार को 'पीटीआई- भाषा' को बताया कि पिछले सप्ताह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर एवं बहराइच के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल में बहराइच गुरूद्वारा प्रबंध समिति के लोग भी शामिल थे।

उन्होने बताया कि हिंसा में मारे गए बहराइच जिले के किसान गुरविंदर सिंह "ज्ञानी जी" के परिजनों एव बहराइच गुरूद्वारा कमेटी ने आयोग को गांव का नाम बदलने संबंधी मांग पत्र दिया है। पीड़ित परिवारों ने प्रतिनिधिमंडल को अपनी समस्याएं भी बतलाई थीं।

वालिया ने बताया कि परिवारों की समस्याओं को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री सभी परिवारों को लखनऊ बुलाकर उनसे मिलेंगे एवं उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि मोहरनिया गांव का नाम गुरविंदर नगर करने की मांग भी आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को पहुंचा दी गयी है

गुरद्वारा कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार अकाल तख्त का एक प्रतिनिधिमंडल एसजीपीसी प्रधान (अध्यक्ष) बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर एवं बहराइच गुरूद्वारा कमेटी के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा था। एसजीपीसी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी है एवं मृतकों के आश्रितों की आजीवन पढ़ाई का जिम्मा लिया है।

प्रबंध समिति अध्यक्ष ने बताया कि बहराइच का जिला प्रशासन भी लगातार मृतक परिवारों के संपर्क में है। सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बहराइच के गुरूद्वारे में पहुंचकर मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।उन्होंने सरकार की ओर से अभी तक की गयी कार्यवाही से बहराइच के सिखों को अवगत करायाा एवं उनसे कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल वे प्रशासन से संपर्क करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है