लाइव न्यूज़ :

किसानों से सिंघू बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क का एक रास्ता खाली करने की मांग

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून हरियाणा के सोनीपत में करीब 20 गांवों के लोगों ने ''महापंचायत'' कर केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से उनके इलाकों को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क का एक रास्ता खाली करने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले रामफल सरोहा ने सोनीपत के सेरसा में पत्रकारों से कहा, ''नौकरी के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूशन और कोचिंग के लिए जाने वाले छात्र भी प्रभावित होते हैं। औद्योगिक इकाइयों और कई दुकानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हमें किसानों से कोई समस्या नहीं है, हम उनके खिलाफ नहीं हैं लेकिन नागरिक होने के नाते हमें भी समान अधिकार हैं।''

सरोहा ने कहा, ''प्रदर्शनकारियों ने पिछले सात महीनों से पूरी सड़क अवरुद्ध कर रखी है। हम मांग कर रहे हैं कि इसके एक तरफ का रास्ता साफ किया जाए क्योंकि इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।''

सरोहा ने कहा कि उन्होंने किसानों को उनकी मांग पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिल्ली में और भी बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें कुंडली, नरेला और हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों के 100 से ज्यादा गांव हिस्सा लेंगे।

सरोहा ने कहा कि कुंडली सीमा से सटे हरियाणा के करीब 15 गांवों और सिंघू बार्डर के पास दिल्ली के पांच गांवों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम