लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल जनवरी में हुयी बारिश पिछले 21 साल में सबसे ज्यादा : आईएमडी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में जनवरी में अब तक 56.6 मिमी वर्षा हो चुकी है जो पिछले 21 वर्षों में सबसे अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को लगातार चौथे दिन छिटपुट बारिश दर्ज की गयी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में इस साल अब तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

दिल्ली में हर साल जनवरी में औसतन 21.7 मिमी बारिश होती है। पिछले साल जनवरी में 48.1 मिमी बारिश हुी थी जबकि जनवरी 2019 में 54.1 मिमी और जनवरी 1999 में 59.7 मिमी बारिश हुई थी।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 1995 में जनवरी महीने में यहां 69.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को शाम 5:30 बजे तक छह मिमी बारिश दर्ज की। इस दौरान पालम, लोधी रोड, रिज और अयानगर मौसम केंद्रों में क्रमशः 5.4 मिमी, 6.3 मिमी, 11.1 मिमी और 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

आईएमडी ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुयी है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के हटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम