लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की निजामुद्दीन बस्ती परियोजना को मिले यूनेस्को के दो पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली के ऐतिहासिक निजामुद्दीन बस्ती समुदाय के समग्र शहरी पुनरुद्धार की एक परियोजना को इस साल यूनेस्को द्वारा ‘धरोहर संरक्षण के लिए एशिया-प्रशांत पुरस्कार’ की दो श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ओर से कहा गया कि इस परियोजना को प्रतिष्ठित ‘एवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ और ‘स्पेशल रिकग्निशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ श्रेणी में एक अन्य पुरस्कार दिया गया है। छह देशों- बांग्लादेश, चीन, भारत, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की नौ परियोजनाओं को धरोहर विशेषज्ञों की एक समिति ने सम्मानित किया।

यूनेस्को बैंकाक की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि एशिया प्रशांत के 12 देशों से प्राप्त कुल 39 आवेदनों की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों ने नवंबर में ऑनलाइन माध्यम से बैठक की। चीन के जियांग शी में स्थित ‘जिंगडेझेन पेंगजिया ऐली कम्पाउंड’ और जापान के मियागी में केसेनुमा ऐतिहासिक सिटीस्केप को ‘एवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन’ दिया गया है।

इसके अलावा बांग्लादेश के ढाका में स्थित डोलेश्वर हनफिया जामे मस्जिद, मलेशिया के पेनांग में स्थित थाई पाक कूंग मंदिर और थाईलैंड के पत्तनी में बान खुन फिथक राया को ‘एवार्ड ऑफ मेरिट’ प्रदान किया गया।

बयान में कहा गया, “निर्णायक मंडल ने सतत विकास के एजेंडे में धरोहर को उल्लेखनीय स्थान देने के लिए निजामुद्दीन बस्ती की सराहना की और कहा कि नवाचार युक्त लोक-जन-निजी भागीदारी वाले मॉडल के जरिये परियोजना ने सामाजिक आर्थिक चुनौतियों से मुकाबला किया और विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा देखभाल में सुधार किया।” इस परियोजना की शुरआत दिल्ली में 2007 में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?