लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा, 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 11:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली में शीतलहर चली थी तथा न्यूनतम तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी यहां शीतलहर चली थी।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

विभाग ने बताया कि नए बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विभाग ने बताया कि रविवार को जनवरी में सातवां दिन था, जब शीतलहर चली। 2008 के बाद से जनवरी के महीने में शीतलहर के दिनों की यह सर्वाधिक संख्या है।

क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2008 में जनवरी में 12 दिन शीतलहर चली थी। 2019 तथा 2020 में जनवरी में एक-एक दिन शीतलहर चली थी। जनवरी 2013 में छह दिन शीतलहर चली थी।

नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?