लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की जल निकासी प्रणाली में आईआईटी के सुझावों पर बदलाव किया जाएगा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:11 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि शहर में जलभराव की समस्या के हल के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से मिले सुझावों के आधार पर यहां की जल निकासी व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के ‘ड्रेनेज मास्टर प्लान’ की समीक्षा के लिए हुई बैठक में यह फैसला किया गया। केजरीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की।दिल्ली में इस साल मानसून के मौसम में कई स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया है। भारी बारिश के बाद कई मुख्य मार्ग, अंडरपास और रिहायशी इलाके भी जलमग्न हो गए। केजरीवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली को जलजमाव से जल्द मुक्ति मिलेगी। जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने और इसे पूरी तरह से दुरूस्त बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली द्वारा सुझाए गए आवश्यक परिवर्तनों को लागू किया जाएगा। दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था में हर कमी को दूर करना होगा...।’’उन्होंने कहा कि छोटे नालों को बड़ी जल निकासी लाइनों से जोड़ने के लिए उचित योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए सभी जल निकासी लाइनों की खातिर योजना बनाने और परियोजना रिपोर्ट पेश करने के लिए सलाहकारों की मदद ली जाएगी। एक सरकारी बयान के अनुसार, एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति बारिश की तीव्रता सहित विभिन्न विषयों पर काम कर रही है, वहीं आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों को जल निकासी प्रणालियों का विश्लेषण करने और उनका समाधान सुझाने के लिए कहा गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में करीब 2,846 नाले हैं और उनकी लंबाई करीब 3,692 किलोमीटर है। इनमें से अधिकतर प्रबंधन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले दिन में सीएमओ ने बैठक के बारे में ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री ने नगर के ड्रेनेज मास्टर प्लान की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। आईआईटी के सुझाव पर नालों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। पानी की बेहतर तरीके से निकासी (मानसून के दौरान) को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव किए जाएंगे। शहर में जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाएगा।" केजरीवाल ने पिछले महीने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में एक "विश्वस्तरीय जल निकासी व्यवस्था" विकसित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर