लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की दलित किशोरी की गुड़गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या, मकान मालिक का रिश्तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:01 IST

Open in App

उत्तरी दिल्ली के नरेला की 13 वर्षीय एक दलित किशोरी से उसकी मकान मालकिन के एक रिश्तेदार ने गुड़गांव में कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा को लड़की के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल करके शिकायत की कि आरोपी ने उनके परिवार को किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने की कोशिश की। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा, ‘‘17 जुलाई को मेरे मकान मालिक की पत्नी ने कहा कि उसकी भाभी ने बच्चे को जन्म दिया है और वह मेरी बेटी को अपने भाई के घर गुड़गांव साथ ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी वहां रूक सकती है और उसके भाई के बच्चे के साथ खेल सकती है।’’ प्राथमिकी में कहा गया कि 23 अगस्त को अपराह्न करीब तीन बजे किशोरी के पिता को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई। शाम करीब सात बजे एक निजी एम्बुलेंस से शव को अंतिम संस्कार के लिए वे नरेला ले आए। प्राथमिकी में कहा गया कि किशोरी के पिता ने संदेह होने पर पीसीआर को कॉल किया और नरेला पुलिस थाने के कर्मी वहां पहुंचे, जहां से शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा ने अन्य के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। गुड़गाँव पुलिस ने बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश की सज़ा) और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद प्राथमिकी में अन्य धाराएं जोड़ी गईं और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस महीने की शुरुआत में नौ साल की एक दलित बच्ची के साथ दिल्ली के कैंट इलाके में कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?