लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा और धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, चिलचिलाती गर्मी से राहत, पंजाब, हरियाणा में भी तापमान में गिरावट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2023 21:15 IST

Delhi Weather: गुरुवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में राहत पहुंचाई, जिससे यहां के तापमान में गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान गिर गया है।चंडीगढ़ में बुधवार तड़के भी बारिश हुई थी।तेज हवाएं और धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश हुई। 

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को तेज हवाएं और धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी। 25 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान गिर गया है। यहां मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अंबाला, नारनौल, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला समेत अन्य स्थानों पर बुधवार रात को बारिश हुई। दोनों राज्यों तथा चंडीगढ़ में बुधवार तड़के भी बारिश हुई थी।

अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में राजधानी में इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुक कर बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सोमवार और मंगलवार को लू की चपेट में रहा, जहां कई मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCRमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए