लाइव न्यूज़ :

Delhi weather: दिल्ली में गर्मी असर तेज, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, तेज हवाएं चलने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 21:27 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ''शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और शनिवार और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।''

Open in App
ठळक मुद्देमौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को खराब रही।बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 फीसदी दर्ज की गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाया और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम कार्यालय ने सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ''शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और शनिवार और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।'' राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को खराब रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 पर था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने को संतोषजनक माना जाता है। एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"