लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली में ठंड का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 10:12 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यही नहीं, विभाग के अनुसार, मंगलवार के अलावा बुधवार को भी ठंड का सितम जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा, जबकि सोमवार को एक्यूआई 241 दर्ज किया गया था।दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी रहेगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। इसी क्रम में यहां मंगलवार ठंडा दिन हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यही नहीं, दिल्‍ली-एनसीआर के साथ आसपास के इलाकों में भी शीतलहर का प्रभाव रहेगा। बता दें कि राजधानी में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे की चादर के साथ हुई है। साथ ही, यहां कड़ाके की ठंड जारी है। ऐसे में शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

जारी रहेगा ठंड का सितम

विभाग के के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार के अलावा बुधवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और ठंड का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। मालूम हो, मौसम विभाग द्वारा "ठंडा दिन" तब घोषित किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। वहीं, "सबसे ठंड दिन" की बात करें तो यह तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होता है। इसके अलावा येलो अलर्ट आमतौर पर लोगों को किसी विशेष मौसम की घटना के बारे में चेतावनी देने के लिए जारी किया जाता है जो उन्हें गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में खराब है हवा की गुणवत्ता

वहीं, हवा की गुणवत्ता राष्ट्रीय राजधानी में पहले की तरह खराब है। दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा, जबकि सोमवार को एक्यूआई 241 दर्ज किया गया था। बताते चलें कि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने एक मध्यम स्वास्थ्य सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि संवेदनशील लोगों को लंबे समय तक बाहर नहीं रहना चाहिए।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीNCRउत्तर प्रदेशकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर