लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को शहीद का दर्जा देने की मांग, राजस्थान में धरने पर बैठा परिवार, जानें कैसे हुई थी मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 09:52 IST

दिल्ली हिंसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा। जिसमें से तकरीबन 60 लोग पुलिसवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीकर जाने वाली सड़क पर रतनलाल के परिवार ने तीन किलोमीटर का धरना किया है और रास्ता जाम कर दिया है।42 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल चांदबाग में पथराव के दौरान घायल हुए थे।

देश की राजधानी उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का परिवार राजस्थान के सीकर में धरना दे रहा है। कॉन्स्टेबल रतनलाल के परिवार की मांग है कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा, वह धरना जारी रखेंगे। उनके परिवार ने पैतृक गांव जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया है। उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस भीड़ पर काबू पाने की जद्दोजेहद में है। उत्तरपूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू है। दिल्ली के भजनपुरा में हुई हिंसा के दौरान रतनलाल की मौत हो गई थी, वो राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। 

सीकर जाने वाली सड़क पर रतनलाल के परिवार ने तीन किलोमीटर का धरना किया। परिवार का कहना है कि जबतक रतनलाल को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा, वो उनका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का पैतृक गांव फतेहपुर शेखावाटी के तिहावली में है, जहां पर परिवार के साथ गांव वाले भी धरना दे रहे हैं। हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल दिल्ली में कुलपुरी में एसीपी ऑफिस में कार्यरत थे।

42 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के सिर पर पत्थर से चोट गंभीर चोट लगी थी। चांदबाग में पथराव के दौरान घायल हुए थे। बाद में पता चला कि उन्हें गोली लगी है और उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। 1998 में रतन लाल दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। रतनलाल दिल्ली के बुराड़ी में रहते थे।

उप राज्यपाल अनिल बैजल ने हेड कांस्टेबल रतनलाल को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भी किया था। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने भी मारे गए पुलिसकर्मी को यहां नयी पुलिस लाइंस में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी थी।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसराजस्थानजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील