लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: उच्च न्यायालय ने सरकार से हिंसा के दौरान हुए बेघरों के लिए आवास एवं भोजन उपलब्ध कराने को कहा

By भाषा | Updated: March 27, 2020 21:58 IST

अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने शेख मुजतबा फारूख की अर्जी पर उनसे जवाब मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान सरकार से ऐसे लोगों के लिए भोजन-पानी और चिकित्सकीय मदद भी सुनिश्चित करने को कहा। याचिकाकर्ता ने आग्रह किया है कि अदालत प्रशासन को मुस्तफाबाद के इदगाह में राहत शिविर फिर खोलने तथा दंगा प्रभावितों को भोजन, पानी,स्वच्छता एवं सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दे। 

नयी दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आप सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा पीड़तों के लिए सामुदायिक केंद्रों या रैनबसेरों में रहने और भोजन का इंतजाम किया जाए जो इस समय संभवत: बेघर हैं। 

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान सरकार से ऐसे लोगों के लिए भोजन-पानी और चिकित्सकीय मदद भी सुनिश्चित करने को कहा। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम अलग अलग और संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे स्थानों/केंद्रों/आश्रयगृहों में नियमित रूप से साफ सफाई एवं स्वच्छता बनी रहे जहां दंगा पीड़ितों को रखा जाना है।’’

अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने शेख मुजतबा फारूख की अर्जी पर उनसे जवाब मांगा।

याचिकाकर्ता ने आग्रह किया है कि अदालत प्रशासन को मुस्तफाबाद के इदगाह में राहत शिविर फिर खोलने तथा दंगा प्रभावितों को भोजन, पानी,स्वच्छता एवं सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दे।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसाहाई कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ