लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: दिल्ली पुलिस गिरफ्तार पार्षद ताहिर हुसैन को आज कोर्ट में करेगी पेश, IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का है आरोप 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2020 09:09 IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए ताहिर हुसैन को निलंबित कर दिया था। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 व्यक्तियों की जान गई है और करीब 200 लोग घायल हुए हैं। ताहिर के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सरेंडर करने की याचिका ठुकरा दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। गिरफ्तार ताहिर को आज (06 मार्च) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सरेंडर करने की याचिका ठुकरा दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। गिरफ्तार ताहिर को आज (06 मार्च) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ताहिर पर खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की कथित हत्या मामले में शामिल होने का आरोप 

बीते दिन अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा ने हुसैन की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उसके द्वारा मांगी गई राहत इस अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अदालत ने कहा था कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 177 के तहत अपराध की जांच और मुकदमा उसी अदालत द्वारा चलाया जाना चाहिए जिसके अधिकार क्षेत्र में अपराध हुआ है। इस मामले में अपराध पीएस दयालपुर थाना के अंतर्गत हुआ जो कि कड़कड़डूमा अदालत के क्षेत्राधिकार में आता है। आवेदन में इसे यहां दायर करने के लिए बताई गई वजह राहत के लिए इस मंच को चुनने के आवेदक के आचरण को उचित नहीं ठहराती है। 

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए ताहिर हुसैन को निलंबित कर दिया था। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 व्यक्तियों की जान गई है और करीब 200 लोग घायल हुए हैं। ताहिर के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 654 मामले दर्ज किए गए हैं और बृहस्पतिवार की शाम तक 1820 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या उन्हें गिरफ्तार किया गया है।  

इधर, दिल्ली पुलिस महानगर के उत्तरपूर्वी हिस्से में पिछले हफ्ते हुए सांप्रदायिक दंगों के सैकड़ों वीडियो फुटेज जुटा रही है और उनकी जांच कर रही है। साथ ही हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए मोबाइल कॉल एवं डाटा रिकॉर्ड भी जुटा रही है। पुलिस ताहिर हुसैन की भी कॉल डिटेल निकालने में जुटी हुई है। उसे शक है कि हिंसा के समय ताहिर की मोबाइल की लोकेशन क्या था और वह कहां थे?  

दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, कर्दमपुरी और शिव विहार जैसे दंगा प्रभावित इलाकों के कई लोग दंगों में 'बाहरी लोगों' की भूमिका होने के आरोप लगा रहे हैं। हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के दो विशेष जांच दलों (एसआईटी) का गठन किया गया है।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसाताहिर हुसैनजाफराबाद हिंसादिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम