लाइव न्यूज़ :

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: पंजाब से 300 नेताओं की फौज?, बीजेपी के खिलाफ मिशन दिल्ली पर आप!, मुख्यमंत्री मान, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने डाला डेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 20:05 IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, निगमों एवं बोर्ड के अध्यक्षों एवं अन्य स्वयंसेवकों सहित करीब 300 नेताओं को यहां विधानसभा चुनाव के लिये तैनात किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आप की तरह कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है। मतदाताओं का विश्वास जीतने की होड़ तेज हो गई।आप उम्मीदवारों के साथ हर दिन दो से तीन रोडशो कर रहे हैं।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने प्रचार अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं को यहां बुलाया है। आप सूत्रों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, निगमों एवं बोर्ड के अध्यक्षों एवं अन्य स्वयंसेवकों सहित करीब 300 नेताओं को यहां विधानसभा चुनाव के लिये तैनात किया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने भी आप की तरह कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है। जब अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक भत्ते की घोषणा की तो भाजपा ने 2,500 रुपये की घोषणा की जिससे मतदाताओं का विश्वास जीतने की होड़ तेज हो गई।

भाजपा के इस आक्रामक रूख का मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब इकाई के नेताओं को यहां बुलाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री मान इस मुहिम की अगुआई कर रहे हैं और वह दिल्ली के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आप उम्मीदवारों के साथ हर दिन दो से तीन रोडशो कर रहे हैं।

 

मंगलवार को त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में रोडशो में मान ने कहा, ‘‘पांच तारीख को झाड़ू का बटन दबाने से आपकी जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी और हमारी शुरू हो जाएगी। दिल्ली-पंजाब में लोगों से किए गए वादों को पूरा करके हम जनता के दरबार में घूमते हैं। हमारी जन सुविधाओं को रेवड़ी कहने वाले अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’’

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा भी राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो एवं पदयात्रा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के प्रत्येक विधायक को एक विधानसभा क्षेत्र का प्रबंधन कार्य दिया गया है जबकि मंत्रियों के पास दो से तीन निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। पंजाब के नेता जमीनी स्तर पर भी अभियान चला रहे हैं, जिसमें घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और पंजाब में लागू की गई आप की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

यह चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं है, बल्कि आप के शासन मॉडल पर जनमत संग्रह भी है, जिसे दिल्ली और पंजाब में लागू किया गया है। भाजपा ने आप पर दिल्ली में अपने प्रचार अभियान में पंजाब सरकार के संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में पंजीकृत वाहनों, सरकारी शिक्षकों आदि को चुनाव उद्देश्यों के लिए दिल्ली भेजा गया है। वर्मा ने झुग्गियों में कथित तौर पर ‘‘चीनी सीसीटीवी कैमरे’’ लगाए जाने पर भी चिंता जताई।

और दावा किया कि उन्हें जल्दबाजी में लगाया गया जिससे सुरक्षा को खतरा है। इन आरोपों के बीच आप अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई है। आठ फरवरी को आने वाले नतीजे न केवल आप के शासन मॉडल के भविष्य को निर्धारित करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में अपना प्रभुत्व बनाए रखने की उसकी क्षमता को भी निर्धारित करेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyपंजाबभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब