लाइव न्यूज़ :

वीडियोकॉन लोन केसः ईडी ने चंदा कोचर, दीपक कोचर, वेणुगोपाल धूत से की पूछताछ

By भाषा | Updated: June 28, 2019 19:38 IST

अधिकारियों ने बताया कि तीनों से यह पूछताछ धनशोधन निरोधक अधिनियम (मनी लॉन्ड्रिंग) के तहत की गयी। तीनों को नियमित समन के तहत बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। निदेशालय पहले भी इन तीनों से कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार की पूछताछ के दौरान चंदा कोचर और दीपक कोचर के बयान दर्ज किए थे।निदेशालय चंदा के देवर राजीव कोचर से भी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुका है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत से शुक्रवार को पूछताछ की। यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ा है जिनमें उनके व्यावसायि प्रतिष्ठानों के नाम भी जुड़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों से यह पूछताछ धनशोधन निरोधक अधिनियम (मनी लॉन्ड्रिंग) के तहत की गयी। तीनों को नियमित समन के तहत बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। निदेशालय पहले भी इन तीनों से कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ कर चुका है।

इस मामले में बैंक और वीडियोकॉन समूह शामिल है। निदेशालय ने पिछले महीने दिल्ली में अपने कार्यालय में कई बार की पूछताछ के दौरान चंदा कोचर और दीपक कोचर के बयान दर्ज किए थे। निदेशालय कोचर दंपती एवं अन्य की परिसंपत्तियों की जानकारियों का आकलन करने की भी तैयारी कर रहा है ताकि वह मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अस्थायी तौर पर इन्हें कुर्क कर सके।

निदेशालय चंदा के देवर राजीव कोचर से भी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुका है। प्रवर्तन निदेशालय ने आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 1875 करोड़ रुपये का रिण मंजूर करने में भ्रष्टाचार और अनियमिता और धन के अवैध लेनदेन के आरोप में इस साल चंदा कोचर, दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ मनी लांडरिंग निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

ईडी ने यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिक के आधार पर जांच के लिए लिया है। चंदा कोचर मई 2009 में आईसीआईसीआई बैंक की मुख्यकार्यकारी बनी थीं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयवीडियोकानचंदा कोचरआईसीआईसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?