लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: NGT ने कहा- कचरा जलाने से रोकने के लिए करें ड्रोन का प्रयोग

By भाषा | Updated: November 5, 2019 23:08 IST

एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने कचरा जलाए जाने की घटनाओं पर चिंता प्रकट की और इस बात को रेखांकित किया कि कचरा जलाने पर नियंत्रण रखने के लिए जिम्मेदार पचास हजार सफाई निरीक्षकों में से पचास ही उपलब्ध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कचरा जलाने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को ड्रोन की सहायता लेने का सुझाव दिया है।अधिकरण ने कहा कि ड्रोन के प्रयोग से कचरा जलाए जाने वाले स्थान चिन्हित करने में सुविधा होगी।

दिल्ली में कचरा जलाने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को ड्रोन की सहायता लेने का सुझाव दिया है। अधिकरण ने कहा कि ड्रोन के प्रयोग से कचरा जलाए जाने वाले स्थान चिन्हित करने में सुविधा होगी।

एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने कचरा जलाए जाने की घटनाओं पर चिंता प्रकट की और इस बात को रेखांकित किया कि कचरा जलाने पर नियंत्रण रखने के लिए जिम्मेदार पचास हजार सफाई निरीक्षकों में से पचास ही उपलब्ध हैं।

पीठ ने कहा, “आदेश लागू नहीं हो रहा है। लोग खुले में कचरा जला रहे हैं। हम अपनी आँखों से देख रहे हैं। समस्या का समग्रता में निदान खोजना होगा। तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है और ड्रोन की सहायता से कचरा जलाने पर रोक लगाई जा सकती है।”

अधिकरण ने यह भी सुझाव दिया कि यदि इस काम के लिए कर्मचारियों की संख्या कम पड़ती है तो बेरोजगार युवाओं और नागरिक सुरक्षा समूहों को इस काम में लगाया जा सकता है और इसके बदले उन्हें भुगतान किया जा सकता है।

पीठ ने कहा, “हमारा पुराना अनुभव यह दिखाता है कि अक्टूबर और नवंबर में वायु की खराब स्थिति बार-बार होने वाली घटना है। इसका कारण पता करना और समस्या के समाधान के लिए उन्नत सुनियोजित रणनीति बनाना कठिन नहीं है। फसल, प्लास्टिक और कचरे का जलना, उद्योगों और वाहनों द्वारा किया जाने वाला उत्सर्जन, निर्माण से उत्पन्न कचरा और पटाखों से हुआ प्रदूषण वायु प्रदूषण के कारण और स्रोत हो सकते हैं।

विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन कर एक ठोस प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता है।” दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए अधिकरण ने अपना पक्ष रखा।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारस्मोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी