लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालयः राष्ट्रपति ने कुलपति योगेश त्यागी को निलंबित किया, जांच आदेश जारी, पीसी जोशी को कार्यभार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2020 17:48 IST

निलंबित किए गए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी के चिकित्सा आधार पर अनुपस्थिति की उनकी अवधि के दौरान जारी किए आदेशों को अमान्य माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति के आदेश पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी को निलंबित किया गया। चिकित्सा आधार पर अनुपस्थिति की उनकी अवधि के दौरान जारी किए आदेशों को अमान्य माना जाएगा।

नई दिल्लीः शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के आदेश पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी को निलंबित किया गया। प्रोफेसर पीसी जोशी VC का काम संभालेंगे। सरकार ने 17 जुलाई को, त्यागी के वापस लौटने तक प्रति कुलपति पी सी जोशी को कुलपति का प्रभार सौंप दिया था।

निलंबित किए गए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी के चिकित्सा आधार पर अनुपस्थिति की उनकी अवधि के दौरान जारी किए आदेशों को अमान्य माना जाएगा। राष्ट्रपति ने डीयू में प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रशासनिक स्तर पर अनियमितता के मामले में राष्ट्रपति से योगेश त्यागी के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी थी, इसके बाद राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच की इजाजत दी है। बताया जा रहा है कि वाइस चांसलर के खिलाफ प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर शिक्षा मंत्री ने इस मामले में जांच करने का फैसला लिया था, इसके बाद शिक्षा मंत्री ने योगेश त्यागी के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के लिये राष्ट्रपति की मंजूरी मिली 

शिक्षा मंत्रालय को कथित प्रशासनिक त्रुटियों के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के लिये राष्ट्रपति की मंजूरी मिली गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी मंजूरी भेज दी है।

एक सूत्र ने कहा, ''त्यागी के खिलाफ जांच के प्रस्ताव को राष्ट्रपति कार्यालय ने अनुमति दे दी है। जांच पूरी होने तक त्यागी अवकाश पर रहेंगे। '' त्यागी दो जुलाई को आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में एम्स में भर्ती होने के बाद से अवकाश पर हैं।  पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब त्यागी ने जोशी को प्रति कुलपति के पद से हटाकर उनकी जगह विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड की निदेशक गीता भट्ट को नियुक्त कर दिया था।

इस बीच, जोशी ने नए रजिस्ट्रार विकास गुप्ता की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी, जिनका साक्षात्कार पूरा हो चुका था और कार्यकारी परिषद ने उनकी नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी भी दे दी। उसी दिन त्यागी ने पीसी झा को कार्यवाहक रजिस्ट्रार और साउथ कैंपस का निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

इसके बाद मंत्रालय ने कुलपति और प्रति कुलपति के बीच चल रहे अधिकारों के टकराव में दखल देते हुए कहा कि त्यागी द्वारा की गईं नियुक्तियां ''वैध'' नहीं हैं क्योंकि वह अवकाश पर हैं। अधिकारों का टकराव तब और बढ़ गया जब झा ने खुद को ''कार्यवाहक रजिस्ट्रार'' बताते हुए मंत्रालय को पत्र लिखा कि त्यागी द्वारा लिये गए सभी निर्णय विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार हैं। मंत्रालय ने पत्र पर आपत्ति जताते हुए विश्वविद्यालय को झा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफदिल्लीरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण