दिल्ली विश्वविद्यालयः एक अक्टूबर को पहली कट-ऑफ सूची, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 23, 2021 03:04 PM2021-09-23T15:04:14+5:302021-09-23T15:05:29+5:30

दिल्ली विश्वविद्यालय में 70 हजार सीटें भरी जानी हैं और कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है।

Delhi University First cut-off list on October 1 second 8-9 October | दिल्ली विश्वविद्यालयः एक अक्टूबर को पहली कट-ऑफ सूची, जानिए सबकुछ

प्रवेश समिति के सदस्यों और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई।

Highlights तीसरी कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद एक विशेष सूची जारी की जाएगी। दूसरी कट ऑफ सूची के लिए आठ या नौ अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है।

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को जारी होगी और तीसरी कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद एक विशेष सूची जारी की जाएगी।

 

सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रवेश समिति के सदस्यों और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई जिसमें सूची का समय तय किया गया। विश्वविद्यालय में 70 हजार सीटें भरी जानी हैं और कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है।

सूत्रों ने कहा कि पहली कट ऑफ सूची के लिए एक अक्टूबर और दूसरी कट ऑफ सूची के लिए आठ या नौ अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि तीसरी कट ऑफ सूची आने के बाद एक विशेष कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। विशेष कट ऑफ सूची उन छात्रों के लिए जारी की जाती है जो योग्यता रखते हुए भी पहले जारी की गई सूची में जगह नहीं बना पाते।

योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया

दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई । इसमें कहा गया है कि नीलिमा गुप्ता को डा. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

गुप्ता अभी तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, बिहार की कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर भी हैं।

Web Title: Delhi University First cut-off list on October 1 second 8-9 October

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे