लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: यातायात पुलिस कांस्टेबल पर बिना रसीद दिए विदेशी नागरिक पर 5000 रुपये जुर्माना लगाने का आरोप, निलंबित

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2023 12:31 IST

दिल्ली यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी को दक्षिण कोरियाई नागरिक पर जुर्माना लगाते देखा जा सकता है। पैसे लेने बावजूद विदेशी नागरिक को कोई रसीद नहीं दिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा विदेशी नागरिक से बिना रसीद दिये पैसे लेने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में कांस्टेबल को कथित तौर पर एक दक्षिण कोरियाई नागरिक से यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर बिना रसीद दिये पांच हजार रुपये लेते हुए दिखाया गया। 

यातायात पुलिस कांस्टेबल महेश चंद पर आरोप है कि उसने कोरियाई नागरिक को पैसे की कोई रसीद नहीं दी। 

वायरल हुए वीडियो में नजर आता है कि ट्रैफिक नियम के उल्लंघन की बात कहते हुए यातायात पुलिसकर्मी कोरियाई नागरिक को 5000 रुपये भुगतान करने को कहता है। इस पर कोरियाई शख्स 500 रुपये पुलिसकर्मी को देने की कोशिश करता है।

हालांकि, यातायात पुलिस कांस्टेबल महेश चंद बताता है कि 500 नहीं बल्कि 5000 रुपये देने हैं। इस पर शख्स तत्काल 5000 रुपये देता है और दोनों फिर हाथ मिलाते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, 'सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए, वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।'

वहीं, अपने बचाव में, अब निलंबित पुलिसकर्मी का दावा है कि वह व्यक्ति रसीद देने से पहले ही चला गया।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसDelhi Traffic Policeदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील