लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 4 मासूमों की गई जान, 7 घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 13:28 IST

Three Storey Building collapses Near Sawan Park in Ashok Vihar Phase 3 Delhi: मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: दिल्ली के अशोक विहार फेज-3 के सावन पार्क में एक बड़ा हादसा हो गया है। वहां पर एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत गिरने की वजह से चार बच्चों की मौत हो गई है, वहीं मलबे में 20-25 लोगों की दबे होने की आशंका बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (एनडीआरएफ) की दो टीमें मौजूद हैं। एनडीआरएफ की टीम ने नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सातों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

एबीपी न्यूज के अनुसार, एमसीडी ने इस इमारत को बहुत पहले कमोजर घोषित कर दिया था। ये पूरी की पूरी बिल्डिंग एक पेड़ के सहारे टिकी हुई थी। लेकिन बारिश होने के बाद पेड़ चरमरा गया, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई।

 

बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद के मिसल गढ़ी इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस, अग्निशमक दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 

वहीं, उससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक दूसरी पांच मंजिला इमारत पर गिर गयी थी। हादसे में नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?