लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 93 किलोग्राम गांजा बरामद

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:32 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 93 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान न्यू उस्मानपुर के संजय कुमार (38) और मोहम्मद इज़राइल (52) तथा ओखला औद्योगिक क्षेत्र के राम प्रसाद (49) के रूप में की गयी है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि यहां मालवीय नगर में एक ऑटो रिक्शा भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया और उसके पास से गांजा बरामद किया गया। ऑटोरिक्शा की तलाशी लेने पर 45 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 93.582 किलोग्राम गांजा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ओडिशा से गांजा खरीदा था और दिल्ली लाया गया। आरोपी गांजा की खेप को दिल्ली में एक किराए के कमरे में रखता था और ऑर्डर मिलने पर दिल्ली में इसकी आपूर्ति करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को बताया अवैध

भारतभाजपा की 'पदयात्रा' से तेलंगाना में होगा बदलाव : फडणवीस

कारोबारसरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों के शीर्ष अधिकारियों के कार्यकाल का विस्तार किया

कारोबारइंडिगो सितंबर के पहले सप्ताह में आठ नयी घरेलू उड़ानें शुरू करेगी

भारतमादक पदार्थ तस्कर 85 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए