बीजेपी का अपने नेताओं को निर्देशः दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं दिवाली, बताएं केंद्र सरकार का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 26, 2019 08:48 AM2019-10-26T08:48:53+5:302019-10-26T08:48:53+5:30

बीजेपी को आशंका है कि इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं।

Delhi: Spend Diwali in unauthorised colonies, BJP directs its leaders | बीजेपी का अपने नेताओं को निर्देशः दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं दिवाली, बताएं केंद्र सरकार का फैसला

बीजेपी का अपने नेताओं को निर्देशः दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं दिवाली, बताएं केंद्र सरकार का फैसला

Highlights दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया गया है कि इसबार वो अपनी दिवाली दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में मनाएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी लोगों के पास मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी हो जिसमें अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम ये निर्देश दिए।

बीजेपी को आशंका है कि इस ऐतिहासिक फैसले का फायदा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उठा सकते हैं। इसलिए जो भी टिकट पाने की चाह रखते हैं या पार्टी के पदाधिकारी हैं उन्हें अवैध कॉलोनियों में लोगों के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित करने का ये अहम फैसला लिया। इस फैसले से 40 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से भी ये फैसला अहम साबित हो सकता है। 

जावड़ेकर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में संसद के अगले सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। दिल्ली में 1797 अवैध कॉलोनी हैं। हालांकि, इनमें तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी। इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'यह एक दूरदर्शी और अभूतपूर्व निर्णय है जिसमें स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है, चाहे जमीन निजी हो या सरकारी।'

इस प्रतिक्रिया व्यवक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में हमारे द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे, इसमें अब और विलंब नहीं होना चाहिए।

Web Title: Delhi: Spend Diwali in unauthorised colonies, BJP directs its leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे