लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की डिनर डिप्लोमेसी में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे, गठबंधन की आगामी रणनीति पर हो सकती चर्चा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2019 15:35 IST

शिवसेना प्रमुख ठाकरे इस पार्टी में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के परिणाम से दो दिन पहले हो रही इस बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह की ओर से आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया जाएगा।उद्धव ठाकरे को इस पार्टी में शामिल करने के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनावी गठबंधन के बाद भी शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी सामने आती रही है। ऐसे में बीजेपी नहीं चाहती है कि उनकी अनुपस्थिति से कोई गलत संदेश जाता।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह की ओर से आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस डिनर पार्टी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की शिरकत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिस पर अब विराम लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेना प्रमुख ठाकरे इस पार्टी में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के परिणाम से दो दिन पहले हो रही इस बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। बता दें, उद्धव ठाकरे को इस पार्टी में शामिल करने के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी सौंपी थी। देखा जाता रहा है कि चुनावी गठबंधन के बाद भी शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी सामने आती रही है। ऐसे में बीजेपी नहीं चाहती है कि उनकी अनुपस्थिति से कोई गलत संदेश जाता। वहीं, भाजपा के एक नेता ने कहा था कि हमने सभी सहयोगी दलों को इसमें (डिनर) आमंत्रित किया है। यह एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सहयोगी दलों को धन्यवाद भोज है।

सूत्रों का कहना है कि संभवत: बीजेपी आलाकमान डिनर डिप्लोमेसी के जरिए सहयोगी दलों की इच्छा जानना चाहती है ताकि सरकार गठन के समय कोई विरोध नहीं हो। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पहले भी साफ कर चुके हैं कि अगली सरकार में वह अपने बेटे चिराग पासवान को मंत्री बनवाना चाहते हैं चाहे इसके लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर ही क्यों न होना पड़े। इसी तरह शिवसेना मौजूदा सरकार में खुद को कमतर आंके जाने वाले मंत्रालय दिए जाने पर सार्वजनिक तौर पर विरोध जता चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो