लाइव न्यूज़ :

साल 2023 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता 6 दिन रही गंभीर श्रेणी में, 7 वर्षों में सबसे कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 21:12 IST

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में 24 दिन, 2020 में 15, 2019 में 24, 2018 में 19, 2017 में नौ और 2016 में 25 दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी। 

Open in App
ठळक मुद्दे 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता हैदिसंबर में दिल्ली का एक्यूआई दो दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहाशहर में प्रदूषण रोधी योजनाएं लागू करने और अनुकूल मौसम का दिखा असर

नई दिल्ली: दिल्ली में 2022 में वायु गुणवत्ता महज छह दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी जो पिछले सात वर्ष में सबसे कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में 24 दिन, 2020 में 15, 2019 में 24, 2018 में 19, 2017 में नौ और 2016 में 25 दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी। 

उल्लेखनीय है कि 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। दिसंबर में दिल्ली का एक्यूआई दो दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा जो 2017 के बाद से इस महीने में सबसे कम है। शहर में प्रदूषण रोधी योजनाएं लागू करने और अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण 2022 में शहर में प्रदूषण कम रहा।

 दिल्ली में 2015 के बाद से अक्टूबर में दूसरी सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही जब सीबीसीबी ने एक्यूआई आंकड़ें सहेजने शुरू किए। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में औसत एक्यूआई 320 रहा जो 2019 के बाद से दूसरा सबसे अच्छा एक्यूआई है। नवंबर में एक्यूआई 312 रहा था। इसके अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में पीएम2.5 स्तर 2016 के मुकाबले 38 प्रतिशत कम रहा जो पिछले आठ वर्ष में सबसे खराब है। 

अक्टूबर-नंवबर में दिल्ली-एनसीआर में हानिकारक प्रदूषण स्तर का मुख्य कारण पराली का जलाया जाना होता है। इस साल पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत तथा हरियाणा में 48 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष