लाइव न्यूज़ :

सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने वाले रोहिणी जेल के 82 कर्मचारियों से होगी पूछताछ, करोड़ों रुपये का घूस लेने का है आरोप

By विशाल कुमार | Updated: January 21, 2022 08:19 IST

जांच में पाया कि सुकेश को जिस वार्ड नंबर 3 के बैरक नंबर 204 में रखा गया था, वहां के सीसीटीवी कैमरे को पर्दे और पानी के बॉटल से ढक दिया गया था। सुकेश बिना किसी बाधा के मोबाइल फोन और अलग बैरक का उपयोग करने की सुविधा प्राप्त करने के लिए जेल अधिकारियों को हर महीने लगभग 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करता था।

Open in App
ठळक मुद्देकैदी सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोपी है.रोहिणी जेल के 82 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों से भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत पूछताछ होगी।दो महीने पहले सुकेश की मदद करने पर सात जेल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नई दिल्ली: फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिती सिंह से 200 करोड़ रुपये वसूली करने वाले कैदी सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के मामले में रोहिणीजेल के 82 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों से भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत पूछताछ होगी।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जेल अधिकारियों ने इसकी मंजूरी मांगी है। इससे दो महीने पहले इस मामले में सुकेश की मदद करने पर सात जेल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने दावा किया है कि सुकेश ने जेल कर्मचारियों को अपने लिए एक पूरी बैरक सुरक्षित करने के लिए लगभग 25-30 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल को 10 जनवरी को लिखे पत्र में डीसीपी (ईओडब्ल्यू) मोहम्मद अली ने कहा कि अदिति सिंह की शिकायत पर 7 अगस्त 2021 को स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में आईपीसी, आईटी एक्ट और मकोका की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अली ने बताया  कि अब तक की गई जांच के दौरान सात जेल अधिकारियों दो जेल अधीक्षक सुनील कुमार, सुंदर बोरा, उप जेल अधीक्षक प्रकाश चंद, महेंद्र प्रसाद सुंदरियाल, सुभाष बत्रा और दो सहायक अधीक्षक धर्म सिंह मीणा और लक्ष्मी दत्त को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में पाया कि सुकेश को जिस वार्ड नंबर 3 के बैरक नंबर 204 में रखा गया था, वहां के सीसीटीवी कैमरे को पर्दे और पानी के बॉटल से ढक दिया गया था।

इसके साथ ही सुकेश दो फोन भी रखता था। सुकेश बिना किसी बाधा के मोबाइल फोन और अलग बैरक का उपयोग करने की सुविधा प्राप्त करने के लिए जेल अधिकारियों को हर महीने लगभग 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करता था।

मामले में अब तक सुकेश की साथी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल समेत 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीरोहिणीजेलदिल्ली पुलिसEconomic Offenses Wing
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट