लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: जांच के लिये जामिया के छात्र की आवाज के नमूने ले सकेगी पुलिस

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में गैर कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तनहा की आवाज का नमूना लेने की इजाजत पुलिस को दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वो आवाज का नमूना लेने के लिये लोधी कालोनी (नई दिल्ली) में सीबीआई की केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से समन्वय स्थापित कर एक तारीख और समय तय करें और अदालत को इस बारे में सूचित करें जिससे पेशी वारंट जारी किया जा सके।

अदालत ने कहा कि आवाज का नमूना लेते वक्त कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पुलिस ने उसके मोबाइल से हासिल किये गए कुछ कथित आपत्तिजनक डाटा और ऑडियो फाइल को तनहा की आवाज से मिलान करने के लिये अदालत से उसकी आवाज का नमूना लेने की इजाजत मांगी थी।

पुलिस की याचिका को मंजूर करते हुए अदालत ने अपने 15 दिसंबर के आदेश में कहा कि एक आरोपी की आवाज का नमूना लेना जांच का एक पहलू है और इसका यह आशय नहीं कि आरोपी खुद अपने खिलाफ गवाह बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ