लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: जामिया के छात्र तन्हा की जमानत याचिका पर अब 25 फरवरी को सुनवाई होगी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश से संबंधित एक मामले में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किये गए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा की जमानत को लेकर जल्द सुनवाई के आग्रह वाली याचिका को शुक्रवार को स्वीकार कर लिया।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल तथा न्यायमूर्ति ए जे भंभानी की पीठ ने तन्हा की याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए इसे 12 मार्च के बजाय 25 फरवरी के लिए सूचीबद्ध करने को कहा है।

अदालत ने जमानत पर जल्द सुनवाई की अनुमति देते हुए कहा कि विशेष लोक अभियोजकों अमित महाजन और अमित प्रसाद ने याचिका का विरोध नहीं किया है।

तन्हा की ओर से पेश अधिवक्ता सौजन्य शंकरन ने इस आधार पर याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था कि वह छात्र है और पहले ही 263 दिन हिरासत में बिता चुका है। तन्हा को पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो