लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: यूएपीए के तहत गिरफ्तार आरोपी ने पूछा, अनुराग ठाकुर व कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथिमकी क्यों दर्ज नहीं की गई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:46 IST

Open in App

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल भड़के दंगों के मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया एल्युमनी एसोसिएशन के प्रमुख शिफा-उर-रहमान ने मंगलवार को अदालत में पूछा कि दंगों को भड़ाकने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई है?जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान, शिफा के वकील अभिषेक सिंह ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत को 30 जनवरी, 2020 को उनके द्वारा दायर एक शिकायत दिखाई, जिसमें ठाकुर, मिश्रा, एक अन्य भाजपा नेता परवेश वर्मा और जामिया में गोली चलाने वाले राम भक्त गोपाल के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। सिंह ने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि क्या अभियोजन पक्ष ने उन्हें गवाह या आरोपी के रूप में बुलाने या नोटिस जारी करने की जहमत उठाई ? क्योंकि उन्होंने 'क. ख. ग को गोली मारने’ को कहा इसलिए वे जानते हैं कि वे लोग कौन हैं। उनके पास कम से कम कुछ सबूत तो होंगे। उनके खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई? यही वह शिकायत थी जिसको मैं आगे बढ़ा रहा था।” शिकायत के मुताबिक, जो वकील ने अदालत में पढ़ी, उसमें शिफा ने उल्लेख किया था कि मिश्रा ने एक रैली निकाली जिसमें गोली मारने के नारे लगाए गए, जिसके बाद ठाकुर ने 28 जनवरी, 2020 को कहा: "देश के गद्दारों को..."जनवरी 2020 को ठाकुर ने यहां एक चुनावी रैली में हिस्सा लेते हुए कथित रूप से कहा था “ देश के गद्दारों को”… और भीड़ ने जवाब दिया था.. “ गोली मारो सालो को….” शिफा पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ विभिन्न धरना प्रदर्शनों के लिए धन इकट्ठा करने का आरोप है। फरवरी 2020 में हुए दंगों का ‘मास्टरमाइंड’ होने के आरोप में उनके और कई अन्य के खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा जख्मी हुए थे। धन मुहैया कराने के आरोप की ओर इशारा करते हुए, वकील ने पुष्टि की कि शिफा ने "कुछ वित्तीय व्यवस्था" की थी, लेकिन सवाल किया कि क्या कुछ प्रदर्शनकारियों को पैसा देने से यूएपीए के तहत अपराध बनाता है?वकील सिंह ने जोर दिया कि पूर्व छात्र संघ का सदस्य या अध्यक्ष या प्रदर्शनकारी होना कोई अपराध नहीं है क्योंकि लोग अपनी राय रखने के हकदार हैं और किसी भी चीज़ का शांतिपूर्वक विरोध कर सकते हैं।वकील ने अदालत से कहा, “मुझे क्यों फंसाया गया है? मैं यह समझने में विफल हूं। प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। अगर समाज का एक वर्ग किसी कानून से व्यथित है और उसका विरोध करता है, तो यह अपराध नहीं है। वे विरोध कर सकते हैं।” शिफा के वकील ने यह कहते हुए उनके लिए जमानत मांगी कि उनके मौलिक अधिकारों का व्यवस्थित तरीके से उल्लंघन हुआ है और उन्हें दंगाइयों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने यह दिखाने के लिए उनकी व्हाट्सएप चैट भी पढ़ीं कि इसमे हिंसा के लिए भड़काया नहीं गया है। उनके अलावा, जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद, जेएनयू की छात्राएं नताशा नरवाल और देवांगना कलिता, जामिया समन्वय समिति की सदस्य सफूरा जरगर, आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और कई अन्य लोगों पर भी मामले में कड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष