लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने आरोपी की कथित पिटाई पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे के एक आरोपी की जेल के अधिकारियों पर कथित पिटाई के मामले में मंडोली जेल प्रशासन से जवाब मांगा है।

फरवरी में दयालपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार तनवीर मलिक ने आरोप लगाया कि आठ दिसंबर को पिटाई की घटना हुई और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने जेल अधीक्षक को रिपोर्ट दाखिल करने से पहले मलिक का किसी सरकारी अस्पताल से मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया।

अदालत ने जेल प्रशासन से अपना जवाब और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट 11 दिसंबर को देने को कहा। तनवीर ने आठ दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किये जाने के दौरान पिटाई के आरोप लगाये थे।

अदालत ने उन अधिकारियों के नाम भी लिये जिनके विरूद्ध आरोप लगाया गया है। हेड वार्डन, वार्डन और उनके सहयोगियों पर आरोपी को पीटने का आरोप है ।

अदालत ने इस आरोप का उल्लेख किया कि उससे पैसे मांगे गये और उपाधीक्षक ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह उसे जेल में चीजों की तस्करी के झूठे मामले में फंसा देंगे।

यह घटना तब सामने आयी जब आरोपी के वकील सलीम मलिक ने अदालत से कहा कि तनवीर के साथ जेल में कथित रूप से मार-पीट की गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया।

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प के बाद 24 फरवरी को उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी थी और करीब 200 घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो