लाइव न्यूज़ :

Delhi: 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4099 नए केस, 6.46% संक्रमण दर, अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2022 17:39 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से दहशत में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादातर मरीजों में या तो लक्षण नहीं हैं या बहुत हल्के लक्षण हैं और मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के आ रहे हैं।कोविड-19 के मामले एक दिन पहले के 2,716 मामले से 17 प्रतिशत अधिक हैं।दिल्ली में पिछले साल 20 मई को 5.50 संक्रमण दर के साथ 3,231 मामले सामने आए थे।

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। लगातार केस बढ़ रहा है। 4099 नए मामले सामने आए है और पिछले 24 घंटों में एक की मौत हुई। 6.46% संक्रमण दर है। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,194 नए मामले सामने आए थे, जो पिछले साल 20 मई के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' के अंतर्गत लगातार दो दिन संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक रहने पर 'रेड अलर्ट' की स्थिति बन जाएगी, जिसके तहत कर्फ्यू लागू होने साथ ही अधिकतर आर्थिक गतिविधियां भी रोक दी जाएंगी। शुक्रवार और बृहस्पतिवार को क्रमश: 1,796 और 1,313 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.73 फीसदी और 2.44 फीसदी रही थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूनों में से 84 प्रतिशत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि ज्यादा लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

जैन ने दिल्ली विधानसभा में कहा, ‘‘ तीन प्रयोगशालाओं से मिली 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार 84 प्रतिशत नमूनों में ‘ओमीक्रोन’ की पुष्टि हुई है। अधिकतर मामले ‘ओमीक्रोन’ के ही थे।’ ये तीन प्रयोगशालाएं यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान, लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र हैं।

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 4000 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गई है। यह बुलेटिन रिपोर्ट सोमवार शाम जारी की जाएगी। जैन ने बताया कि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एक सप्ताह में मामले काफी बढ़ेंगे, लेकिन यह एक अनुमान है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल